रांची: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में सात जनवरी तक मौसम साफ रहेगा. तापमान ऊपर-नीचे हो सकता है. अगले 48 घंटे तक कहीं-कहीं कोहरा छाया रह सकता है. तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. तीन-चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान शहरों का इसी तरह रहेगा. इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, गुमला और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है. झारखंड के सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां गिरिडीह, देवघर और धनबाद आदि जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बीते साल दिसंबर माह में 19.2 मिमी बारिश राजधानी रांची में हुई थी. पिछले 10 साल में सबसे अधिक बारिश 2018 में 53.5 मिमी बारिश हुई थी. 2019 में 25.1 मिमी बारिश हुई थी. इन दो वर्षों को छोड़ कभी 19 मिमी से अधिक बारिश नहीं हुई थी. बीते साल जमशेदपुर में दिसंबर माह में 48 मिमी के आसपास बारिश हुई. यह बीते 10 साल में दूसरा सबसे अधिक है.

