रांची: बुधवार को रांची संसदीय क्षेत्र के अधीन आने वाले कांके विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक समरी लाल को रिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें तत्काल यहां भर्ती कराया गया। फिलहाल कोरोना संक्रमण जांच के लिए उनका सैंपल लिया गया है।
इलाज छोड़कर चली गई संक्रमित किशोरी
उधर, रांची रिम्स में इलाजरत 16 वर्ष की कोरोना संक्रमित जो डेंगू वार्ड में भर्ती थी, वह अस्पताल छोड़कर चली गई है। उसका अभी इलाज भी पूरा नहीं हुआ है। संक्रमित किशोरी ने अस्पताल प्रबंधन को लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस (लामा) का पेपर जमा कर अस्पताल से छुट्टी ले ली।

