झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर कोरोना संक्रमित हो गये हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है. आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो गये थे. वे फिलहाल जमशेदपुर में होम आइसोलेटेड हैं.
जैसा कि आपको मालूम है कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. वे जमशेदपुर में होम आइसोलेटेड हैं. उन्होंने भी स्वयं ट्वीट कर कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी दी थी. अब हेमंत के दूसरे मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर आज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. उन्होंने भी स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि काफी कम लक्षण हैं. कोई तकलीफ भी नहीं है. वे होम आइसोलेटेड हैं. जल्द ही आपकी सेवा में उपस्थित होंगे.

