रांची: डोरंडा में हुए ज्वेलरी चोरी कांड का रांची पुलिस ने 48 घंटे के भीतर उद्धभेदन कर लिया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनसे 62 लाख रुपए की ज्वेलरी भी बरामद की गई। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल गैस कटर, ऑक्सिजन सिलेंडर और मालढ़ोवा ऑटो भी बरामद गिया गया है।
रांची के SSP एस के झा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना के दो दिन के बाद ही इसमें शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 800 ग्राम सोना बना आभूषण, 23 ग्राम चांदी बना आभूषण, बाइक, समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।
11 जवनरी को शटर काटकर की गई थी चोरी
बीते 11 जनवरी की रात अपराधियों द्वारा डोरंडा थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड स्थित न्यू सोनी ज्वेलर्स दुकान का शटर काटकर सोने चांदी का 62 लाख रुपया का जेवर चोरी कर लिया गया था। इससे पहले बीते 10 जनवरी की रात डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित डिबडीह ओवरब्रिज के पास अपराधियों द्वारा चाकू के बल पर एक पुलिसकर्मी से बाइक की लूट कर ली गई थी। इन दोनों घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम बनाई गई थी।

