Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ग्रामीण चिकित्सक अपहरण कांड का हुआ पर्दाफाश , दो गिरफ्तार
    झारखण्ड

    ग्रामीण चिकित्सक अपहरण कांड का हुआ पर्दाफाश , दो गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू : पांकी थाना पुलिस ने अपहरण के 36 घंटें के अंदर ही सूड़ी गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक महबूब अंसारी को तरहसी के चिल्हो पहाड़ से सकुशल बरामद कर लिया है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में लेस्लीगंज एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने दी। बताया कि अपहृत के स्वजनों ने गुरुवार को सूचना दी कि महबूब का अपहरण हो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

    इस क्रम में मिले साक्ष्य के आधार पर अपहरण कांड में शामिल लेस्लीगंज के गुरूआ गांव निवासी अर्जुन भुइयां (22) पिता मुनारी भुइयां व पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव निवासी सुधीर भुइयां(21) पिता-मनबोध भुइयां को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित सूड़ी गांव निवासी कलाम अंसारी पिता-हबीब अंसारी भागने में सफल रहा। लेस्लीगंज एसडीपीओ ने बताया कि महबूब ग्रामीण चिकित्सक का काम करता था। पिछले 12 जनवरी की शाम वह अपने घर से किसी का इलाज करने निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद महबूब के पिता सैयद अंसारी ने पांकी थाना में 13 जनवरी को उसकी गुमशुदगी के संबंध में आवेदन दिया। पांकी पुलिस ने थाना कांड संख्या 05/22 दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया। पूछताछ में अपहृत के घरवालों ने बताया कि शाम में लगभग चार-पांच बजे कलाम अंसारी ने फोन कर उसे बुलाया था। इससे पहले से भी कलाम के विरूद्ध पीपराटांड़ थाना में कांड सं.

    19/17 अपहरण कांड का मामला दर्ज है। वह सात-आठ वर्ष पहले दूसरी शादी कर लोहरदगा में जा बसा है। कभी कभी अपने गांव सूड़ी आता है। शक के आधार पर जब स्वजनों ने कलाम से संपर्क किया तो उसने महबूब को जिदा देखने के लिए दो लाख रुपये लेकर बताए जगह पहुंचाने की बात कही। एसडीपीओ ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर त्वरित अनुसंधान के दौरान गुप्तचर व तकनीकी शाखा की मदद से पाया गया कि अपहृत को चिल्हो पहाड़ पर रखा गया है। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपित अपहृत महबूब अंसारी को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार इस घटना में कुछ ओर लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। बताया कि अपहरण के दौरान महबूब के मोबाइल से कलाम ने 25 हजार रुपये ट्रांसफर भी कराया था। पुलिस ने इनके पास से अपहृत महबूब का मोटरसाइकिल, आईटेल व सेमसंग कंपनी का मोबाइल बरामद किया। छापेमारी अभियान में पांकी के पुलिस अंचल निरीक्षक जग्गनाथ धान, पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल साह, गुलशन गौरव, अवध किशोर पांडेय, पुलिस जवान नंदकुमार शुक्ला, अजीत कुमार वर्मा, रामेश्वर यादव व प्रताप प्रकाश शामिल थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.