धनबाद के जिला कोविड-19 टीकाकरण पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी के नाम पर ठगी का प्रयास किया गया है। डॉ विकास राणा के फेसबुक (FB) अकाउंट की नाम पर फर्जी अकाउंट बनकर लोगों को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजा गया। रिक्वेस्ट स्वीकार करने वाले लोगों से मैसेज के जरिए पैसे की डिमांड की गई। डॉक्टर विकास राणा ने एक पोस्ट कर अपने नाम से दूसरा अकाउंट बनाने की पुष्टि की है। पैसे की डिमांड करने पर उन्हें पैसे नहीं भेजने का आग्रह किया है।
बताया जा रहा है कि हैकर ने मैसेज में अपना मोबाइल नंबर शेयर किया है। इसमें पैसे की आवश्यकता का हवाला देते हुए ऑनलाइन पैसे भेजने का आग्रह किया है। चिकित्सक ने कहा है कि वह इस मामले की शिकायत संबंधित थाना से करेंगे। बताया जा रहा है कि चिकित्सक के नाम से लोगो को भेजे जा रहे संदेश में दिल्ली के एक हॉस्पिटल में होने की बात कह कर 12000 रुपए की डिमांड की गई है। कुछ और लोगों से अलग-अलग राशि मांगी की गई। चिकित्सक ने लोगों से अपील की है कि वह पैसे न भेजें।
फोन आने के बाद मिली जानकारी
जिले के टीकाकरण कार्य में लगे डॉ राणा ने बताया कि कई लोगों का उनका फोन आ रहा है। पहचान वालों ने ही फोन कर इसकी जानकारी दी। बताया कि आपके नाम का इस्तेमाल कर पैसों की डिमांड की जा रही है। उन्होंने इस मामले की छानबीन की। पता चला कि उनके फेसबुक अकाउंट के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है।

