मैट्रिक और इंटर की परीक्षा अब एक ही टर्म में होगी। संभवत: मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल के पहले सप्ताह में परीक्षा हो सकती है । फरवरी तक इसकी घोषणा संभव है। पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तर्ज पर JAC ने भी दो टर्म में एग्जाम लेने की घोषणा की थी।
इसके तहत पहले टर्म की परीक्षा दिसंबर में OMR शीट पर दूसरे टर्म की परीक्षा का आयोजन मार्च में लिखित रूप में होनी थी। दोनों टर्म के रिजल्ट के आधार पर फाइनल रिजल्ट घोषित होना था। लेकिन विभाग को इसमें बदलाव कर दिया है।
विभाग में जारी है मंथन
विभाग में परीक्षा के प्रारुप व छात्रों की सहूलियत के लिए लगातार मंथन जारी है। शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा सिलेबस में एक बार फिर से कटौती की जा सकती है। या विभाग OMR के साथ लिखित दोनों परीक्षा का आयोजन एक साथ कर सकता है। इसके साथ ही होम सेंटर पर ही परीक्षा आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

