झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत और प्रदीप बलमुचू सोमवार को कांग्रेस में फिर से शामिल हो गए हैं। दोपहर दो बजे के बाद कांग्रेस मुख्यालय में समारोह आयोजित कर दोनों का स्वागत किया गया। झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडेय की मौजूदगी में दोनों वरिष्ठ नेताओं की घर वापसी हुई। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा अजय कुमार और झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंंघार भी मौजूद थे।
कांग्रेस छोड़ने के बाद दोनों हार गए थे चुनाव
आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। जिसके बाद सुखदेव भगत भाजपा में शामिल हो गए थे। वहीं, प्रदीप बलमुचू ने आजसू का दामन थामा था। ये भी बता दें कि, दोनों के कांग्रेस छोड़ने के बाद, दोनों ने पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। सुखदेव भगत लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारे थे। वहीं, प्रदीप बलमुचू को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

