Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गर्ल्स एजुकेशन को प्रोमोट करने के लिए XLRI ने छात्राओं के लिए कम किया कट-ऑफ मार्क्स
    झारखण्ड

    गर्ल्स एजुकेशन को प्रोमोट करने के लिए XLRI ने छात्राओं के लिए कम किया कट-ऑफ मार्क्स

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
     20 फरवरी से 25 मार्च के बीच होगी जीडी-पीआइ 
    जमशेदपुर: बिस्टुपुर स्थित एक्सएलआरआइ समेत देश के 150 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए ली गयी जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (जैट) का कट-ऑफ जारी कर दिया गया है। वहीं एक्सएलआरआइ प्रबंधन द्वारा जारी किए गये कट-ऑफ में खास तौर पर महिला शिक्षा को बढ़ाने पर बल दिया गया है। जिसके कारण छात्रों के लिए पीजीडीएम-बीएम कोर्स के लिए जहां 93 परसेंटाइल तय किए गये हैं। वहीं छात्राओं के लिए सिर्फ 90 परसेंटाइल तय किया गया हैं। तीन परसेंटाइल कम अंक रहने पर भी छात्राओं को जीडी-पीआइ ( ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू ) के राउंड में शामिल किया जायेगा। वहीं इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले विद्यार्थी जिन्होंने पीजीडीएम-एचआरएम में एडमिशन के लिए आवेदन किया है, इस प्रकार के छात्रों के लिए 92 परसेंटाइल, जबकि छात्रा के लिए 90 परसेंटाइल अंक तय किए गए हैं। साथ ही नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के छात्रों के लिए 90 और छात्रा के लिए 87 परसेंटाइल तय किए गए हैं। जबकि एक्सएलआरआइ में बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए जीमैट का कट-ऑफ स्कोर 730 और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट का कट-ऑफ स्कोर 700 अनिवार्य होगा। इस दौरान एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने बताया कि लिखित परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू राउंड से होकर गुजरना पड़ेगा और अंतिम रूप से उक्त राउंड में सफल होने के बाद ही विद्यार्थियों का चयन एक्सएलआरआइ में हो सकेगा। जिसके लिए लगभग 4000 से 4500 विद्यार्थियों को पीजीडीएम-बीएम, पीजीडीएम एचआरएम व एक्जीक्यूटिव पीजीडीएम उक्त तीनों कोर्स के लिए कॉल किया जायेगा। एक्जीक्यूटिव पीजीडीएम कोर्स के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगी। जबकि बीएम व एचआरएम के लिए 25 फरवरी से लेकर 20 मार्च के बीच इंटरव्यू होगी।
    तीन बिंदुओं पर निर्भर है कटऑफ :-
     1. इस साल कितने विद्यार्थियो ने जैट एग्जाम में हिस्सा लिया।
    2. प्रश्न पत्र कितना कठिन था।
    3. एडमिशन के लिए कुल कितने सीट अलॉट किए गए हैं।
    क्या रहा जैट 2022 का कटऑफ :-
    बिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम
    छात्र – 93 परसेंटाइल
    छात्रा – 90 परसेंटाइल
    ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
    • छात्र ( इंजीनियरिंग बैकग्राउंड ) – 92 परसेंटाइल
    • छात्रा- ( इंजीनियरिंग बैकग्राउंड ) – 90 परसेंटाइल
    • छात्र ( नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड ) – 90 परसेंटाइल
    • छात्रा ( नॉन इंजीनियरिंग बैकग्राउंड) – 87 परसेंटाइल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.