रांची के कई पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंगकी गयी है. इसमें 15 पुलिस निरीक्षक रैंक के पुलिस पदाधिकारी हैं, वहीं 2 अवर निरीक्षक रैंक के पुलिस पदाधिकारी हैं. एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की है. वहीं, अविलंब पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने जगह योगदान देने को कहा गया है.
दो अवर निरीक्षक का भी हुआ ट्रांसफर
मांडर थाना प्रभारी अवर निरीक्षक राणा जंग बहादुर सिंह का ट्रांसफर करते हुए मैक्लस्कीगंज के नये थाना प्रभारी बनाये गये हैं. वहीं, पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित अवर निरीक्षक विनय कुमार यादव को मांडर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

