Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सुरक्षा बलों के छापेमारी में PLFI के 3 अपराधी गिरफ्तार
    झारखण्ड

    सुरक्षा बलों के छापेमारी में PLFI के 3 अपराधी गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 7, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड के खूंटी जिले के कोनबीरकेला में सुरक्षा बलों की ओर से की गई छापेमारी में यह सफलता मिली है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान जीवन सुरीन उर्फ लगनू उर्फ बोंका, अनील मांझी और अनमोल गुड़िया के रूप में की गई है। पूछताछ में पता चला है कि यह सभी उग्रवादी पुलिस और CRPF की ओर से नक्सलियों के विरूद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे।

    सर्च ऑपरेशन के लिए निकलने वाली सुरक्षा बलों की अलग-अलग टीम के बारे में अपने दस्ते के लोगों को सूचना देने का काम कर रहे थे। इन अपराधियों के पास से एक बाइक, 11 मोबाइल फोन, संगठन का पर्चा व चंदा रसीद, रायफल सिलिंग तथा गरम पट्‌टी बरामद की गई है। जांच में यह भी पता चला है कि गत 3 फरवरी को गुदड़ी इलाके में सुरक्षा बलों व उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में यह सभी शामिल थे।

    ज्ञात हो की इन दिनों खूंटी पुलिस, पश्चिमी सिंहभूम पुलिस, CRPF की अलग-अलग बटालियन, झारखंड जगुआर की टीमें एक साथ मिलकर खूंटी व पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीमावर्ती इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इससे उग्रवादियों में दहशत है। हाल ही में PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ भी हुई थी। लिहाजा अपना अस्तित्व बचाने के लिए उग्रवादी संगठन सुदूर जंगली इलाके में अलग-अलग ठिकाना बनाकर छिपने की कोशिश कर रहे हैं।

    इसके अलावा सुरक्षा बलों के हर मूवमेंट की खबर रखने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा बलों को समय रहते इसकी भनक लग गई। इसके बाद संगठन के स्लीपर सेल को खोजने का काम शुरू हुआ। छापेमारी अभियान में ASP अभियान खूंटी रमेश कुमार, CRPF के द्वितीय कमान अधिकारी पीआर मिश्रा,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा ओम प्रकाश तिवारी सहित कुल 9 अधिकारी और जवानों की टीम शामिल रहीं। इसमें खूंटी के अलावा चाईबासा व रांची के अधिकारी भी शामिल रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.