जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत चुना भट्ठा निवासी 27 वर्षीय लोकनाथ बेहरा बीते 5 फरवरी को घर से यह कहकर निकला हुआ था कि वह सरस्वती पूजा घुमने के लिए जा रहा है। मगर उसके बाद से वह घर पर नहीं लौटा। वहीं परिजनों ने उसकी काफी खोज-बीन करने के बाद अंततः रविवार की देर रात्रि थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में बताया जा रहा है कि लोकनाथ के लापता होने के बाद परिजनों ने उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। मगर किसी ने कुछ नहीं बताया। लोकनाथ के पिता ज्योतिष बेहरा का कहना है कि इससे पहले कभी वह घर से बाहर नहीं गया था। बेटे के लापता होने के बाद परिजन खासा परेशान हैं। साथ ही पुलिस से उसे ढूंढने में की गुहार भी लगा रहे हैं।

