Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गुमला में वृद्ध पर जादू-टोने का आरोप लगाकर लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी
    झारखण्ड

    गुमला में वृद्ध पर जादू-टोने का आरोप लगाकर लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। सदर थाना क्षेत्र के कोयनारा बड़का टोली गांव में गुरुवार को देर रात करीब 8 बजे जादू-टोना व डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए छह लोगों ने 50 वर्षीय किसान मंगरु खड़िया उर्फ मंगरु पहान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। वृद्ध के साथ मारपीट की गई। फिर पत्थर से कूच दिया गया। इतने से भी मन नहीं भरा तो हमलावारों ने किसान के शरीर को टांगी से काट दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद रही पत्नी शानियरो देवी, बेटी सुकर मुनि कुमारी व बहु कन्द्री देवी ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस दावा कर रही है कि जमीन विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।

    बताया जाता है कि घटना की सूचना मंगरु के बेटे सुखराम खड़िया ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब व थाना प्रभारी मनोज कुमार को दी। पुलिस की टीम देररात घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल छह में से चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल इन लोगों को थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है।

    घटना के बारे में बेटे सुखराम खड़िया ने बताया कि उनके पिता मंगरु खड़िया घर पर पत्नी, बेटी और बहू के साथ रहते थे। गुरुवार की शाम वह अपने पशुओं को घर के अंदर बांध रहे थे। इसी दौरान शोर मचाने को लेकर गांव की जसमती देवी व सहदेव गोप की पत्नी ने परिवार के साथ विवाद शुरू कर दिया। थोड़ी देर में इनके समर्थन में राजू रजक, सूरज गोप, सहदेव गोप, जेठू खड़िया, बुधु खड़िया, लीलावती देवी अपने हाथों में लाठी डंडा व टांगी लेकर आ गए।

    इन लोगों ने परिवार के लोगों पर जादू-टोना व डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया गया। पिता को पहले लाठी-डंडों से पीटा। पत्थर से कूचा। इसके बार शरीर पर टांगी से हमला कर दिया। आरोपियों ने परिवार के दूसरे सदस्यों को भी जान से मारने की कोशिश की। परिवार के दूसरे सदस्यों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। परिवार के लोगों ने बेटे को घटना की सूचना दी। पीड़ित परिवार का दावा है किमंगरु खड़िया पर 3 वर्ष पहले भी जानलेवा हमला किया गया था। पड़ोसी आरोप लगा रहे थे कि उनकी वजह से ही गांव के लोग बीमार पड़ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में जसमती देवी, सूरज गोप, सहदेव गोप व बुधु खड़िया को हिरासत में लिया है।

    पुलिस का दावा, जमीन विवाद में दिया गया घटना को अंजाम
    इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आई है। दूसरे सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रहर है। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा। पुलिस मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.