Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»साहिबगंज में कस्टडी में मौत पर हंगामा, जमकर हुई तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    झारखण्ड

    साहिबगंज में कस्टडी में मौत पर हंगामा, जमकर हुई तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज जिले में एक व्यक्ति की मौत पुलिस कस्टडी में हो गई है। मामला तालझारी थाने का है। घटना के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले सड़क जाम कर दी। थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। दोपहर तक विवाद चलता है। इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने तालझारी थाने पर हमला बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ की गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। लगभग 2 घंटे तक थाना परिसर जंग का मैदान बना रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया है। दो जवान घायल हुए हैं। आधा दर्जन ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं।अब भी स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। सुरक्षा बलों के जवान परिसर में कैंप कर रहे हैं।

    परिजन का आरोप है कि 4 दिनों से पहले पुलिस ने चोरी के आरोप में देबू तुरी नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। इस दौरान आरोप स्वीकार करने के लिए पुलिस ने उसे कड़ी यातनाएं दीं। इस कारण गुरुवार रात करीब 8 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस उसे लेकर साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचीं। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस अधिकारियों की माने तो होंडा शोरूम में रविवार की रात हुई लूट की घटना पूछताछ के लिए देबू तुरी को थाने बुलाया गया था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए तालझारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह झरना टोला का रहने वाला था। परिजन पुलिस पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने व पिटाई करने का आरोप लगा रहे हैं।

    इस संबंध में देबू के बेटे मोनू ने बताया कि उसके पिता को 4 दिन पूर्व तालझारी पुलिस ने कस्टडी में लिया था। पूछताछ के दौरान उन्हें बुरी तरह मारा गया। नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेने के 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि शोरूम चोरी मामले में आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया था लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण गुरुवार की शाम उसे तालझारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति होने पर उसे साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। मानवाधिकार के नियमानुसार अग्रसर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। देबू तुरी का शव सदर अस्पताल में ही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.