Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    March 24, 2026

    झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    March 24, 2026

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लोहरदगा में 5-5 लाख के ईनामी गंझू-सुदर्शन गिरफ्तार, पलामू में JJMP के 6 अपराधी चढ़े हत्थे
    झारखण्ड

    लोहरदगा में 5-5 लाख के ईनामी गंझू-सुदर्शन गिरफ्तार, पलामू में JJMP के 6 अपराधी चढ़े हत्थे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों पर चौतरफा नकेल कसना शुरू कर दिया है। लोहरदगा व लातेहार की सीमा पर चल रहे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने 5-5 लाख रुपये के ईनामी नक्सली बालक गंझू और सुदर्शन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि हथियारों की यह बरामदगी झारखंड गठन के बाद से सुरक्षा बलों को मिली अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है। उग्रवादियों से 23 हथियार मिले हैं। इसमें से 19 हथियार इन्होंने पुलिस से लूटे थे। इससे पहले गिरिडीह में 2018 में पीरटांड से उग्रवादियों से कुल 11 हथियार बरामद किए गए थे। वहीं दूसरी तरफ पलामू में प्रतिबंधित संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद के 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

    लोहरदगा के ऑपरेशन में सफलता से बढ़ा उत्साह
    लोहरदगा में झारखंड पुलिस, CRPF, झारखंड जगुआर तथा कोबरा बटालियन की ओर से चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। झारखंड पुलिस के IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने बताया कि इलाके में सक्रिय रविंद्र गंझू दस्ते के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में यह दोनों ईनामी उग्रवादी सुरक्षा बलों के हाथ लग गए। इससे पहले ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने एक उग्रवादी को मार गिराया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि यह बालक गंझू है लेकिन परिवार के लोगों ने इसकी पुष्टि नहीं की। आखिकार बालक अपने एक और साथी के साथ सुरक्षा बलों की गिरफ्त में आ गया। सुदर्शन पर कुल 57 और बालक पर 25 मामले दर्ज थे। सुदर्शन चतरा के प्रतापपुर तथा बालक लातेहार जिले के चंदवा के दूधी माटी का रहने वाला है।

    पलामू में आतंक का पर्याय रहे उग्रवादी गिरफ्तार
    पलामू जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में ईट भट्ठा मालिकों से लेवी की वसूली करने वाले झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के छह उग्रवादी पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इसके लिए पड़ोसी राज्य बिहार के कुछ क्षेत्रों में छापेमारी की गई। अनुमंडलय पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में हुसैनाबाद पुलिस प्रशासन , बिहार पुलिस के टंडवा थाना एवं 29वीं वाहिनी SSB काला पहाड के संयुक्त अभियान में बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले एरिया कमांडर अरविंद राम , संजय राम ,कृष्णा यादव, मनोज चौहान,अजय कुमार यादव तथा परमात्मा राम को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो हथियार, 10 जिंदा कारतूस एवं 7 मोबाइल बरामद किया गया है। अरविंद के खिलाफ अलग-अलग थानों में छह मामले पंजीकृत हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    March 24, 2026

    झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

    March 24, 2026

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
    • झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.