झारखंड प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक शुक्रवार को वर्चुअल बैठक आयोजित हुई. इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने पार्टी को अनुशासित बनाये रखने का मूलमंत्र दिया. साथ ही पार्टी को राज्य में मजबूत बनाने पर जोर दिया. साथ ही पिछले दिनों गिरिडीह में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के सफल आयोजन पर पार्टी नेताओं का आभार व्यक्त किया.
इस तारीख को निर्धारित है को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक
मालूम हो कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी (समन्वय समिति) की राज्यस्तरीय बैठक हर महीने के प्रथम सप्ताह यानी 5 तारीख से पूर्व होना निर्धारित किया गया है. इसके अलावा जिलों में यह बैठक हर महीने 10 तारीख से पूर्व और प्रखंडों में यह बैठक हर महीने 15 तारीख से पूर्व होना निर्धारित हुआ है. इसी कड़ी में राज्यस्तरीय कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक शुक्रवार (4 मार्च, 2022) को आयोजित हुआ.
कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर जोर
वर्चुअल मीटिंग द्वारा प्रदेश प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि सभी के अनुशासनपूर्ण सहयोग और उद्देश्यपूर्ण सहभागिता ने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की है. इसी मजबूती को आगे भी बनाये रखना है. कहा कि वर्तमान सरकार के विकास कार्यों को सही रूप में धरातल पर उतारने में कांग्रेस के मंत्री समेत पार्टी कार्यकर्ताओं का भी है. जिस उम्मीद से राज्य की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास किया है, उस उम्मीद को कायम रखना हम पार्टी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेवारी है.

