Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बोकारो में छात्रा से रेप के आरोप में स्थानीय लोगों ने 2 युवकों को पकड़ा; पुलिस पर बयान बदलवाने का आरोप
    झारखण्ड

    बोकारो में छात्रा से रेप के आरोप में स्थानीय लोगों ने 2 युवकों को पकड़ा; पुलिस पर बयान बदलवाने का आरोप

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के बोकारो में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। बुधवार शाम पेटरवार क्षेत्र के बुंडू पंचायत में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। मामले में लोगों ने 2 नाबालिग युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।

    बताया जा रहा है कि लड़की कक्षा दसवीं की छात्रा है। वह बुधवार सुबह 10 बजे प्रोजेक्ट हाई स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लड़की के साथ दोनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वे इसे सड़क किनारे छोड़कर भाग रहे थे। गुरुवार की सुबह इस मामले में स्थानीय लोग सड़क पर उतर गए। पीड़िता को न्याय देने की मांग करने लगे। दोनों ही आरोपी का नाम मोहम्मद इमरान बताया जा रहा है। ये दोनों भी नाबालिग हैं।

    पीड़ित छात्रा​​​​​​​ से मिलने अस्पताल पहुंचे गिरिडीह के सांसद

    मामले की जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी बोकारो सदर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित छात्रा से बात की। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अस्पताल परिसर में ही धरना दिया। यह मामला विधानसभा में भी उठा। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सरकार कुछ नहीं करती। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने भी यह मामला उठाया। उन्होंने इस मामले को दबाने का आरोप जिला प्रशासन पर लगाया। दोनों विधायकों ने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर मामले की सुनवाई करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

    वहीं बोकारो SP चंदन झा ने दावा किया कि लड़की दुष्कर्म की घटना से इनकार कर रही है। उनके लड़की ने अपने बयान में बताया है कि दोनों युवक उसके दोस्त हैं। वह अपनी मर्जी ने इनके साथ घूमने गई थी। घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बन गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। पेटवार थाना प्रभारी पर पीड़िता पर दबाव बनाने का आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से कार्रवाई की मांग की जा रही है। भारी संख्या में लोग सड़क पर सुबह से ही उतरे हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद बेरमो SDPO एवं आसपास के विभिन्न थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

    फिलहाल, पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि लड़की दलित समुदाय की हैं। वहीं घटना को अंजाम देने वाले दोनों युवक दूसरे समुदाय के हैं। लड़की और आरोपी दोनों युवकों के नाबालिग होने का दावा किया जा रहा है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दोनों युवकों ने लड़की को पहले अपने जाल में फंसाया। इसके बाद इसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में लड़की को छोड़कर मौके से फरार होने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने इन्हें घेरकर पकड़ लिया।

    स्थानीय लोगों ने लड़की को पहले प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार भेजा। यहां से बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के वक्त लड़की स्कूल ड्रेस में थी। कुछ लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। सड़क जाम के बाद SP चंदन झा ने कहा कि यह विधि-व्यवस्था से जुड़ा हुआ मामला है। जल्द ही इसे हल कर लिया जाएगा। लड़की के साथ दुष्कर्म का दावा गलत है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.