Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिल्ली में घर के ओवन में मिली 2 महीने की बच्ची की लाश, लड़की पैदा होने से परेशान मां ने गला घोंटकर मार डाला
    Breaking News

    दिल्ली में घर के ओवन में मिली 2 महीने की बच्ची की लाश, लड़की पैदा होने से परेशान मां ने गला घोंटकर मार डाला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 22, 2022Updated:March 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दिल्ली में 2 महीने की अनन्या को उसकी ही मां ने गला घोंटकर मार डाला। अनन्या का कसूर सिर्फ इतना था कि वह लड़की थी। आरोपी महिला डिंपल कौशिक इसी बात से परेशान थी। इसलिए उसने बेटी को मारने का फैसला किया और उसकी लाश माइक्रोवेव में छिपा दी। पड़ोसियों और सास की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, तब अनन्या की लाश मिली।

    इसलिए हुआ मां पर हत्या का शक
    डिप्टी कमिश्नर बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि उन्हें सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में ही पुलिस को मां डिंपल पर हत्या करने का शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया।

    दरअसल डिंपल लड़की पैदा होने से परेशान थी। इस बात पर कई बार उसका पति से झगड़ा भी हुआ था। अनन्या के अलावा दंपति का एक 4 साल का बेटा भी है। बच्ची की मौत के बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

    पिता की गैर मौजूदगी में दिया घटना को अंजाम
    सोमवार को बच्ची के पिता अपने डिपार्टमेंटल स्टोर पर थे। डिंपल और बच्ची के अलावा घर में कोई और नहीं था। उसी दौरान मौका पाकर डिंपल ने बच्ची का गला घोंट दिया। इसके बाद उसकी लाश को माइक्रोवेव में छिपा दिया और दूसरे कमरे में जाकर बेटे को पीटने लगी।

    पड़ोसियों की शिकायत पर जब पुलिस वहां पहुंची तो डिंपल ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। जब पुलिस खिड़की से अंदर पहुंची तो मां-बेटा दोनों बेहोश मिले। अनन्या वहां नहीं थी। इसके बाद पड़ोसियों और बच्ची की दादी ने मिलकर पूरे घर में उसकी तलाश की। अनन्या का शव दूसरी मंजिल पर रखे एक ओवन के अंदर मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.