रांची: झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर की जमानत पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सभी पक्षों के सुनने के बाद जस्टिस एस चंद्रशेखर व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा के अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। राजा पीटर उर्फ़ गोपाल कृष्ण पातर पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में जेल में बंद है। उनकी ओर से याचिका दाखिल कर हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई गई है।
बता दें कि वर्ष 2008 में बुंडू में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा पहुंचे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में रमेश सिंह की मौत हो गई थी।

