रांची के न्यूक्लियस माल के वाशरूम में एक युवक का शव मिलने की सूचना के बाद लालपुर थाने की पुलिस परेशान रही। आनन-फानन में पुलिस की टीम जब माल पहुंची तो वहां एक युवक जमीन पर गिरा हुआ पड़ा मिला। पुलिस को लगा कि मामला संदेहास्पद है, इसलिए फ़ारेंसिक टीम को सूचना दी जाने लगी, लेकिन फॉरेंसिक टीम के आने से पहले वाशरूम में लेटा हुआ युवक उठ कर खड़ा हो गया। दरअसल, राहुल कुमार नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ सोमवार को न्यूक्लियस मॉल में फिल्म देखने के लिए गया हुआ था। उसके दोनों दोस्त फिल्म देखते रहे और उसी बीच राहुल यह कहकर बाहर निकल गया कि उसे एक जरूरी मीटिंग में जाना है। राहुल के दोनों दोस्त जब फिल्म देख कर बाहर निकले तब राहुल कहीं नहीं मिला। उसे काफी खोजने पर भी वह कहीं नहीं मिला। इस दौरान पूरे मॉल में राहुल के दोस्त उसे खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला।
राहुल के होश में आने के बाद लालपुर पुलिस उसे इलाज के लिए लेकर चली गई। दूसरी तरफ न्यूक्लियस मॉल के कुछ गार्ड्स के द्वारा पुलिस के जाते ही दबंगई दिखाई जाने लगी। राहुल के दोनों दोस्त जो उसे रात भर ढूंढ कर परेशान रहे हैं, उन्हें पुलिस के निकलते ही न्यूक्लियस मॉल के गार्ड्स अंदर ही बंद कर दिया गया। उनके आधार कार्ड यह कह कर रख लिए कि जब तक प्रबंधक का कोई अधिकारी नहीं आएगा, तब तक आप दोनों को यहीं रहना होगा। दोनों युवक अपने दोस्त के पास जाने के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन गार्ड उन्हें जाने नहीं दे रहे थे।
इसी बीच पूरे मामले की जानकारी लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार को दी गई जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में लालपुर पुलिस की टीम भेज दोनों युवकों को न्यूक्लियस मॉल के गार्ड्स के कैद से मुक्त कराया। लालपुर थाने के सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार खुद न्यूक्लियस मॉल पहुंचे और दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गए साथ ही उनके जो आधार कार्ड को कार्ड के द्वारा रखा गया था उसे भी वापस लिया।
सफाई कर्मियों ने देखा राहुल को पड़ा हुआ
मंगलवार की सुबह तक राहुल के दोस्त उसे खोजते रहे लेकिन वह नही मिला। न्यूक्लियस मॉल कि कर्मियों से आग्रह के बावजूद उनकी कोई मदद उन्होंने नहीं की। आखिरकार जब सुबह बाथरूम की साफ सफाई करने वाले लोग पहुंचे तब उन्होंने राहुल को बाथरूम में गिरा हुआ देख लोगों को जानकारी दी।

