जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के अस्थायी कर्मचारी राजकुमार (45) की मौत चेसिस के चपेट में आने से मंगलवार को दोपहर सवा दो बजे के करीब टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास हो गई। बिरसानगर जोन नंबर पांच में रहने वाले राजकुमार ए पाली ड्यूटी से छुटने के बाद अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान लेबर ब्यूरो गोलचक्कर (पेट्रोल पंप के निकट) चेसिस को गोलचक्कर पर घुमाने के क्रम में उनकी गाड़ी टकरा गई। बताया जाता है कि चेसिस के बीच वाले चक्का के पास स्कूटी टकरी गई जिससे मौके पर ही कर्मी की मौत हो गई। चेसिस का चक्का उसके सर पर चढ़ गया। फिर कुछ समय में ही वहां काफी भीड़ जमा हो गई। चेसिस ड्राइवर गाड़ी को भगाते हुए टेल्को थाना पहुंच गया, जहां उसे हिरासत में रखा गया है। ड्राइवर निरंजनभी बिरसानगरका है। जो ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां चलाता है।

