रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 70 केन बियर के साथ दो यात्रियों को हिरासत में लिया है। रेलवे स्टेशन से आरपीएफ पोस्ट रांची जीआरपी को सूचना मिली कि ट्रेन से 70 केन बियर दो यात्री बियर बिक्री करने के लिए ले जा रहे हैं। सीपीडीटी टीम और जीआरपी रांची ने दो यात्री को संदिग्ध अवस्था में घूमते पाए। दोनों यात्री रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक बैग में कुछ भारी सामान लिए घूम रहे थे। संदेहास्पद होने पर टीम द्वारा उनके दोनों बैग की जांच की गई तो जांच के दौरान 70 केन बियर मिले। जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया।
उन्होंने आगे खुलासा किया कि वे रांची से उक्त सामान खरीदकर ट्रेन पकड़कर बिहार जाकर बेचने कि फिराक में थे। बाद में आरपीएफ रांची के एएसआई रविशंकर ने बताया कि उक्त 70 केन बियर जिसका अनुमानित बाजार भाव 9800 रुपये था।

