गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के बेदपुर जंगल के समीप मंगलवार को बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट को घायल कर 32 हजार रुपये लूट लिए। अपराधियों की उम्र 25-27 वर्ष के बीच थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एजेंट से घटना की जानकारी लेकर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिरिडीह के उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट पंकज राम दोपहर बेदपुर गांव के एक व्यक्ति से राशि वसूल कर बाइक से गिरिडीह लौट रहा था। इसी दौरान बेदपुर जंगल के समीप तीन युवकों ने उसकी बाइक को रोक दिया। रिवाल्वर दिखाकर उससे 32 हजार रुपये लूट लिया। मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसआई पप्पु चौहान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

