रांची. झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है. बारिश के बाद लोगों के गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि झारखंड के कई हिस्सों में गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई है.बीते कई दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद मौसम को सुहाना होता देख रांची के लोगों में खुशी देखी गई. लगातार कई दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्र में लोग गर्मी से परेशान से काफी परेशान रहे हैं. गर्म हवा और सूर्य की तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया था.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 5 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है.झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदल गया है. चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिल गयी है.

