Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची से द‍िल्‍ली के ल‍िए उड़ी एयर एंबुलेंस स‍िमर‍िया में क्रैश, पायलट- क्रू मेंबर समेत 7 लोग थे सवार

    February 23, 2026

    झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?

    February 23, 2026

    रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»रूस यूक्रेन वॉर में अब तक यूक्रेन के 3 हजार से अधिक नागरिक मारे गए
    अंतरराष्ट्रीय

    रूस यूक्रेन वॉर में अब तक यूक्रेन के 3 हजार से अधिक नागरिक मारे गए

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 3, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने सोमवार को कहा कि 24 फरवरी को रूसी हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में मारे गए नागरिकों की संख्या 3,000 से अधिक हो गई है. अब तक मारे गए 3,153 लोगों की संख्या शुक्रवार से 254 की वृद्धि दर्शाती है.

    ओएचसीएचआर ने चल रहे पुष्टि प्रयासों का हवाला देते हुए कहा कि वास्तविक टोल काफी अधिक होने की आशंका है. ओएचसीएचआर ने कहा, ज्यादातर पीड़ित मिसाइल हमले और हवाई हमले जैसे व्यापक प्रभाव क्षेत्र वाले विस्फोटक हथियारों से मारे गए.

    यूक्रेन का दावा, अब तक रूस के 23,800 सैनिक मारे गये

    इस बीच यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि जंग शुरू होने के बाद से 2 मई तक रूस के 23,800 सैनिक मारे गए हैं. मंत्रालय ने ट्वीट किया कि रूस को युद्ध में अब तक 194 एयरक्राफ्ट, 155 हेलीकॉप्टर, 1048 टैंक, 271 यूएवी ऑपरेशनल, 38 स्पेशल इक्विपमेंट और 1824 वाहन और फ्यूल टैंक का नुकसान उठाना पड़ा है

    जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से की वापस जाने की अपील

    इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार देर रात रूसी भाषा में दिए अपने वीडियो संबोधन में रूसी सैनिकों से यूक्रेन में युद्ध न लड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि रूस के सैन्य अधिकारी भी जानते थे कि यूक्रेन युद्ध में हजारों रूसी सैनिक मारे जा सकते हैं.

    यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, “हर रूसी सैनिक अभी भी अपनी जान बचा सकता है. आपके लिए हमारी भूमि पर आकर अपनी जान कुर्बान करने से बेहतर है कि आप रूस में रहकर जीवित रहें.”

    मारियुपोल में इस्पात संयंत्र में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू

    रूसी सेना की घेरेबंदी के बाद यूक्रेन के मारियुपोल शहर के एक इस्पात संयंत्र के भीतर छिपे यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. संयंत्र से लगभग दो महीने के बाद बाहर निकलने वाले लोगों ने शहर में कहीं और अन्य स्थानों में शरण लिए हुए लोगों के साथ सोमवार को मारियुपोल छोड़ना शुरू कर दिया.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि इस्पात संयंत्र से निकाले गए 100 से अधिक नागरिकों के सोमवार को यूक्रेन के नियंत्रण वाले जापोरिज्जिया शहर पहुंचने की उम्मीद है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम

    February 6, 2026

    27 जनवरी को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’! भारत-EU FTA से बदलेगा खेल, अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका

    January 23, 2026

    नेपाल में टल गया बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान; बच गई 55 यात्रियों की जान

    January 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची से द‍िल्‍ली के ल‍िए उड़ी एयर एंबुलेंस स‍िमर‍िया में क्रैश, पायलट- क्रू मेंबर समेत 7 लोग थे सवार
    • झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?
    • रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील
    • बुढ़मू में हृदयविदारक हादसा: दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा, मौके पर मौत
    • 98 साल की उम्र में मतदान: रांची की बुधनी देवी ने दिखाई लोकतंत्र के प्रति जुनून
    • राँची में मतदान जारी! शहर में कम, बुंडू और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.