भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष रतनू महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घर में सोते वक्त उन्हें गोली मारी गई। इलाज के लिए रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. पार्टी ने हत्या की निंदा की। दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक मृतक रतनू महतो भाजपा संगठन में चटकपुर बूथ अध्यक्ष था. रविवार की रात वह घर के बरामदे में अपने नाती के साथ सोया हुआ था. पास में ही उनका बेटा मच्छरदानी लगाकर पढ़ाई कर रहा था. घर के भीतर बेटा-बेटी, दामाद, बहु, पत्नी और बच्चे भी थे. घर का दरवाजा खुला था. इसी दौरान एक नकाबपोश अपराधी घर में घुसा और रतनू महतो की कनपटी में सटाकर गोली मार दी.इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये लोगों से पूछताछ जारी है।
इस घटना की कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। झारखंड सरकार से 24 घंटे के अंदर अभिलंब जांच कर दोषी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। आश्रित 10 लाख रुपये मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने इस निर्मम घटना की पूरजोर विरोध किया।

