रांची में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने 11 मई की रात को धुर्वा के रिंग रोड से उसे जबरदस्ती अपनी कार में बिठाया था। रांची पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को सभी आरोपितों को धर दबोचा। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना में शामिल पांच युवकों ने एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को धर दबोचा है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के मुताबिक वह गुरुवार की रात अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ युवकों ने जबरदस्ती उसे कार में बिठा लिया। इसके बाद कार को एक रेस्टोरेंट के बाहर रोक कर सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
बताया जाता है कि रातू थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर लगी कार को देखकर रात गश्ती में पदस्थापित डीएसपी अंकिता को शक हुआ। नियमित गश्त के दौरान कार को चेक करने पर उसमें पांच युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले जबकि अंदर बैठी छात्रा रो रही थी। मामला समझते हुए डीएसपी अंकिता राय ने धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को फोन कर तुरंत फोर्स भेजने को कहा, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रातू थाने ले गई।
डीएसपी अंकिता राय के अनुसार घटनास्थल धुर्वा थाने से नजदीक था, इसलिए धुर्वा थाने से फोर्स मंगा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के पूछताछ में गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश राज्य के बाहर पढ़ाई करते हैं। सभी धुर्वा इलाके का बताया जा रहा है। पकड़े गए कई युवक दो बढ़िया शिक्षण प्रतिष्ठानों में पढ़ाई कर रहे हैं। आरोपियों ने यह स्वीकार किया है कि युवती सड़क पर अकेले ही जा रही थी इस दौरान उसने रास्ता पूछा था जिसके बाद उन्होंने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया था।

