Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल

    March 25, 2026

    रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील

    March 25, 2026

    कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का आदेश

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राबड़ी देवी आवास समेत लालू यादव के कुल 17 ठिकानों पर सीबीआई ने मारा छापा
    Breaking News

    राबड़ी देवी आवास समेत लालू यादव के कुल 17 ठिकानों पर सीबीआई ने मारा छापा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 20, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना : राजद अध्‍यक्ष लालू यादव, उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी बड़ी बेटी मीसा भारती और इनके परिवार से जुड़े 17 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह सीबीआइ ने छापेमारी की है। मामला लालू यादव के बतौर रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है। इस संबंध में सीबीआइ की जांच पहले से चल रही है और पहले भी छापे पड़ चुके हैं। पटना में सुबह के साढ़े छह बजे ही सीबीआइ अफसर राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंच गए थे। सूत्रों की मानें तो रेलवे भर्ती बोर्ड घोटाले  में नए सुबूत मिलने के बाद सीबीआइ ने नया केस दर्ज किया है। यहां आपको पूरे घटनाक्रम की हर जानकारी मिलेगी।

    महिला अफसर पहुंचीं, करेंगी पूछताछ

    यूं तो सीबीआइ अफसर राबड़ी देवी के आवास में सुबह 6.30 बजे से ही पहुंच गई थी। लेकिन, टीम को अंदर कई तरह की मुश्‍क‍िलों का सामना करना पड़ा। बाद में सीबीआइ के और अफसर भी बारी-बारी राबड़ी आवास पर पहुंचते रहे। सुबह पौने नौ बजे के करीब एक महिला अफसर भी राबड़ी आवास पहुंचीं। बताया जा रहा है कि यह अफसर राबड़ी आवास पर मौजूद महिलाओं से पूछताछ करेंगी।

    खटाल की भी जांच कर रहे सीबीआइ अफसर

    बताया जा रहा है कि सीबीआइ के अफसर खटाल की भी जांच कर रहे हैं। आरोप है कि रेलवे में नौकरी के बदले लालू यादव ने लोगों से उनकी जमीन अपने नाम कराई। खटाल की जमीन के बारे में भी ऐसी ही बात कही जा रही है। यह छापेमारी ऐसे वक्‍त में हो रही है, जब लालू यादव – राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव पटना में नहीं हैं। वे दो दिन पहले लंदन रवाना हुए थे। लालू यादव खुद फिलहाल दिल्‍ली में अपनी बड़ी बेटी और राज्‍यसभा सदस्‍य मीसा भारती के आवास पर हैं। बताया जा रहा है कि पटना के अलावा बिहार के गोपालगंज, दिल्‍ली और भोपाल में भी यह छापेमारी चल रही है।

    नींद भी नहीं खुली थी, और सीबीआइ ने दी दस्‍तक 

    पटना के 10, सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सुबह जब सीबीआइ के अफसर यहां पहुंचे तो घर के लोग अभी ठीक से जग भी नहीं पाए थे। सीबीआइ अफसरों ने राबड़ी देवी के आवास में प्रवेश करते ही दरवाजे बंद करा दिए। इसके बाद न तो किसी को अंदर से बाहर और न किसी को बाहर से अंदर जाने की इजाजत दी गई। सीबीआइ के एक अफसर छापेमारी शुरू होने के करीब एक घंटे बाद राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। राबड़ी देवी आवास के बाहर सीबीआइ के अफसरों को लेकर आईं कम से कम तीन गाड़‍ियांं लगी हैं, जिनमें एक झारखंड नंबर की गाड़ी भी शामिल है। इसके बाद भी कुछ अफसर यहां आते रहे।

    वकील और समर्थकों का आना जारी 

    राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी की खबर मिलते ही लालू समर्थकों और राजद के नेताओं- विधायकों का वहां आना शुरू हो गया। यहां बढ़ती भीड़ को देखकर बैरिकेडिंग कराई जा रही है। घर के अंदर और बाहर पुलिस को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि लालू यादव के दो वकील भी मौके पर पहुंचे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल

    March 25, 2026

    रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील

    March 25, 2026

    कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का आदेश

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    • रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील
    • कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का आदेश
    • रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर
    • हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव
    • राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.