रांची: आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि खत्म हो जाने के बाद उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, इसके बावजूद इस मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई तेज हो गयी है। ईडी की ओर से बुधवार को दोपहर बाद प्रेम प्रकाश के आवास पर सर्च वारंट की कॉफी छोड़ी है।
ईडी की ओर से इस छापेमारी की कोई पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन यह भी खबर मिल रही है कि राजधानी रांची के वसुधंरा इक्लेव के 802 में रहने वाले प्रेम प्रकाश के घर पहुंची ईडी की टीम पहुंची, लेकिन प्रेम प्रकाश घर पर मौजूद नहीं रहने पर ईडी के अधिकारियों ने सर्च वारंट की कॉपी छोड़ कर वापस लौट आयी।
बताया गया है कि प्रेम प्रकाश की अनुपस्थिति के कारण फ्लैट में ताला लगा हुआ था। इस कारण गृह स्वामी की मौजूदगी में ईडी कोई छानबीन नहीं कर पायी। बताया गया है कि प्रेम प्रकाश का रांची के अशोक नगर और हरमू हाउंसिंग कॉलोनी समेत देश के अन्य जगहों पर तीन ठिकाना है। हरमू के जिस फ्लैट को उसने खरीदा है, उसकी कीमत 2 करोड़ बतायी जाती है, उसकी सजावट में 3 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। बताया जाता है कि ये सारी संपत्ति उसने लाइजनिंग के माध्यम से अर्जित की है। प्रेम प्रकाश के बिहार स्थित सासाराम और उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ठिकानों पर भी ईडी द्वारा दबिश देने की खबर है।

