Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    March 23, 2026

    LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला

    March 23, 2026

    BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»यूपीएससी परीक्षाः झारखंड की श्रुति राजलक्ष्मी को मिला 25वां रैंक गढ़वा की नम्रता को 73वां, देवघर के चिरंजीवी आनंद को 126वां रैंक मिला
    झारखण्ड

    यूपीएससी परीक्षाः झारखंड की श्रुति राजलक्ष्मी को मिला 25वां रैंक गढ़वा की नम्रता को 73वां, देवघर के चिरंजीवी आनंद को 126वां रैंक मिला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 30, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आज घोषित यूपीएससी 2021 के परिणाम में झारखंड ने भी परचम लहराया है। झारखंड की श्रुति को 25वां रैंक मिला है। श्रुति बीएचयू आईआईटी से 2019 में कंप्यूटर साइंस से पास करने के बाद एक वर्ष नौकरी की। फिर स्वयं से तैयारी कर यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उसके पिता आनंद कुमार अधिवक्ता है और मां समाज कल्याण पदाधिकारी है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा लोयला स्कूल रांची में हुई और फिर जमशेदपुर में साइंस टॉपर रही। 12वीं में डीपीएस आरके पुरम दिल्ली से की है।

    गिरिडीह के रहने वाले रवि कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा में 38वां स्थान हासिल किया है। गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड के हूर गांव निवासी विपिन कुमार चौबे की पुत्री नम्रता चौके को 73वां रैक मिला है। देवघर के रहने वाले चिरंजीव आनंद को 126वां रैंक मिला है। पलामू जिले के पांडु के रहने वाले सौरभ ने यूपीएससी परीक्षा में 357वं स्थान प्राप्त किया।  रांची के मुकेश कुमार गुप्ता को सिविल सेवा परीक्षा में 499वं रैंक हासिल हुआ है। उसके पिता मध्य विद्यालय परिहारा गढ़वा में सरकारी शिक्षक है।  लोहरदगा शहरी क्षेत्र के छत्तरबगीचा निवासी राकेश रंजन ने यूपीएससी में सफलता पायी है। राकेश रंजन ने ऑल इंडिया लेवल पर 672वां रैंक हासिल किया है। उसकी इस सफलता से पूरा परिवार हर्षित है।

    राकेश के पिता गोपाल उरांव एसबीआई से स्पेशल असिस्टेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि राकेश की मां सुखमनी तिर्की लोहरदगा शहरी क्षेत्र के चुन्नी लाल उच्च विद्यालय की सहायक शिक्षिका है। राकेश अभी रांची स्थित ट्राइबल इंस्टीट्यूट में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है और वे रांची में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर भी काम कर चुके है।

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय से वर्ष 2003 में 10वीं परीक्षा पास करने वाले राकेश रंजन उरांव प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्होंनें पांचवीं झारखंड लोक सेवा आयोग में पहले प्रयास में सफलता प्राप्त की। इससे पहले वे जुलाई 2009 से वर्ष 2016 तक एनटीपीसी में भी काम कर चुके है।  राकेश ने इंटर की परीक्षा संत जेवियर कॉलेज से वर्ष 2005 में उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। महत्वपूर्ण बात यह है कि राकेश ने पूरी तैयारी घर पर ही रह कर की। वे विवाहित है और उनकी दो जुड़वा बेटियां है। दो भाई और एक बहन में राकेश की बहन रश्मि रंजना डॉक्टर है, जबकि छोटा भाई रितु रंजन अभी स्नातकोत्तर में पढ़ाई कर रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.