अशर्फी अस्पताल में गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ। गुरुवार की सुबह चार-पांच लोग अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। अस्पताल के ओपीडी में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस पहुंचकर यहां नशे में धुत दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई है।
चार-पांच युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। शराब पिए हुए नजर आ रहे हैं। अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि सभी अस्पताल में घुसकर गाली गलौज करने लगे। उनकी मांग क्या है कोई स्पष्ट नहीं बता रहे थे। इसके बाद ओपीडी के पास एक कर्मचारी से मुलाकात हो गई। सभी युवक कर्मचारी के साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव के लिए जो भी कर्मचारी आ रहे थे, सभी के साथ बदसलूकी की जा रही थी।
मौके पर पहुंची धनबाद पुलिस में खदेड़ कर दो युवकों को पकड़ा। फिलहाल दोनों को धनबाद थाना ले जाया गया है। घटना के बारे में दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन से भी जानकारी मांगी है। दोनों पक्षों से फिलहाल पुलिस जानकारी दे रही है। रमेश पांडे से भी पुलिस ने संपर्क साधा है।

