देवघर: झारखंड की बाबा नगरी यानी देवघर में नवनिर्मित अत्याधुनिक हवाई अड्डा से जल्द ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हो जाने की उम्मीद है। देवघर एयरपोर्ट से मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट ने सफल लैंडिंग एवं टेकऑफ किया।
देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने को लेकर आज ट्रायल शुरू हुआ। इस कड़ी में मंगलवार को इंडिगो की 180 सीटर विमान सफलता पूर्वक लैंडिंग किया। विमान के सफलता पूर्वक लैंडिंग से यह साफ हो गया है कि देवघर यानी बाबा नगरी से जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
बताया जाता है कि देवघर के नवनिर्मित एयर पोर्ट पर मंगलवार को दिन के 11.15 मिनट पर इंडिगो का 180 सीटर विमान सफलता पूर्वक लैंडिंग किया। थोड़ी देर के बाद यह विमान कोलकाता के लिए फिर उड़ान भर गया। वैसे देवघर की घरती पर विमान उतरने के बाद यह साफ हो गया कि श्रावणी मेला में यह शहर हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा।

