Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»कुख्‍यात नक्सल एरिया कमांडर मतलू तुरी ढेर, बिहार और झारखंड में दर्ज थे 50 से ज्‍यादा केस
    बिहार

    कुख्‍यात नक्सल एरिया कमांडर मतलू तुरी ढेर, बिहार और झारखंड में दर्ज थे 50 से ज्‍यादा केस

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धेश्वर हिल रेंज में बीते बुधवार देर रात पुलिस व नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है. मारे गए नक्सली की पहचान मतलु तुरी के रूप में हुई है, जो पिंटू राणा दस्ते का सदस्य बताया जा रहा है. वही मौके से पुलिस ने एक इंसास राइफल बरामद किया है.

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को नक्सली एरिया कमांडर पिंटू राणा के दस्ता की सूचना मिली. जिसके बाद गिद्धेश्वर के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान बुधवार की देर रात हरनी पंचायत के सगदरी जंगली इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अचानक मुठभेड़ शुरू हो गयी.

    इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलाई गई. पुलिस की कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया वहीं अन्य नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब हुए.

    मुठभेड़ के दौरान बचकर भागे नक्सलियों की खोज में पुलिस सर्च अभियान चला रही है. फिलहाल पूरे इलाके में एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है. गौरतलब है कि गिद्धेश्वर जंगली क्षेत्र के सबसे हार्डकोर नक्सली सिद्धू कोड़ा के मारे जाने के बाद पिंटू राणा का दस्ता इस इलाके में लंबे समय से सक्रिय है. पुलिस लगातार पिंटू राणा के दस्ते की खोज में छापेमारी अभियान चलाती रही है. इसी दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है.

    मारे गए नक्सली मतलू तुरी पर बिहार और झारखंड में दर्जनों केस दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि नक्सली कमांडर मतलू तुरी के अपने दस्ते के साथ सगदरी के जंगल में मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एसएसबी और जिला पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया. सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें हार्डकोर नक्सली मतलू तुरी ढेर हो गया. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद बाकी नक्सली मौके से भाग गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया गया है. मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के पास से एक इंसास राइफल, दर्जनों जिंदा कारतूस, बड़ी मात्रा में कैश के अलावा डेटोनेटर और नक्सली सामान बरामद हुआ है. मुठभेड़ में मारे गए नक्सली पर बिहार और झारखंड के विभिन्‍न जिलों में 50 से अधिक केस दर्ज हैं. मतलू तुरी 12 साल से नक्सली संगठन भाकपा माओवादी में सक्रिय था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.