रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। झारखंड राज्य में कोरोना के 177 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 97 केस सक्रिय है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार सुबह जारी कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से चार
मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के पांच जिले से कोरोना के 30 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से नौ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच , हजारीबाग से तीन और रांची से 11 मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 649 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 21लाख, 17 हजार 453 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 177 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 30 हजार, 153 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 319 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

