जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय सोमवारी चंपिया खाना बनाने के दौरान घर में आग से झुलस गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं अस्पताल में उसका एक माह तक इलाज भी चला। इस दौरान बुधवार उसकी मौत हो गई। जबकि परिजनों का कहना है कि उनकी आर्थिक हालत खराब होने के कारण सोमवारी का ठीक से वे इलाज नहीं करा सके। साथ ही रुपए के अभाव में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं शुरूआत में यहां उसकी हालत में सुधार आने लगा था। इसी बीच डॉक्टरों ने भी सलाह दी कि उसका किसी प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं। मगर परिजन आर्थिक तंगी के कारण मजबूर थे।
