Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026

    रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

    March 25, 2026

    असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बोकारो के चास में 40 लाख की लूट, मास्क पहने अपराधियों ने इंडियन बैंक में घटना को दिया अंजाम
    झारखण्ड

    बोकारो के चास में 40 लाख की लूट, मास्क पहने अपराधियों ने इंडियन बैंक में घटना को दिया अंजाम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बोकारो से धनबाद को जोड़नेवाले NH 23 के किनारे स्थित इंडियन बैंक की गुरुद्वारा शाखा में बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे डकैतों ने धावा बोला। इस दौरान लगभग 40 लाख रुपये लूटकर वह अपने साथ ले गए। डकैतों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, चास एसडीपीओ पीके सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है।

    घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने जिले की सड़कों पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत बैंक के CCTV के डीवीआर को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया डीवीआर सुरक्षित है। इसमें घटना की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस CCTV के जरिए अपराधियों का सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

    तीन बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे छह लोग
    बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए तीन बाइक पर सवार होकर छह की संख्या में लोग आए थे। बैंक में प्रवेश करने के साथ ही उन्होंने गार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। गार्ड के साथ मारपीट की गई। इसमें उसे चोट आई है। इसके बाद अन्य कर्मचारियों को कब्जे में लेकर सभी को बैंक के शौचालय में बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक कोहराम मचाने के बाद रुपये लेकर सभी लोग आसानी से निकल गए। बैंक में मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शी ग्राहकों ने बताया कि चार अपराधियों ने अपने हाथ में हथियार लिया हुआ है।

    डकैतों के जाने के बाद शौचालय में बंद लोग किसी तर‍ह दरवाजा तोड़कर बाहर निकले। उसके बाद सायरन बजाया। वहीं पुलिस से संपर्क कर मामले की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक कर्मियों से पूछताछ शुरू की। घटना के बाद बैंककर्मी खौफजदा हैं।इधर, अपराधियों के जाने के बाद कर्मचारियों को बैंक परिसर में सुतली बम की शक्‍ल में पड़ी एक संदिग्‍ध वस्‍तु भी नजर आई है। एसडीपीओ इसकी जांच में जुटे हैं। लोगों में आशंका है कि यह बम हो सकता है। लिहाजा इसकी बेहद बारीकी से जांच की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026

    रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

    March 25, 2026

    असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    • रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील
    • कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का आदेश
    • रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.