Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर

    March 25, 2026

    हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव

    March 25, 2026

    राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम साढ़े 7 बजे लेंगे शपथ
    Breaking News

    एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम साढ़े 7 बजे लेंगे शपथ

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 30, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    एकनाथ शिंदे  महराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे. भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया. देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शाम साढ़े 7 बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. फडणवीस ने कहा कि हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल ने हमें साढ़े 7 बजे का समय दिया है. फडणवीस ने कहा कि मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार को सफल बनाने के लिए वो सबकुछ करूंगा जिसकी जरूरत होगी.

    फडणवीस ने बताया कि आज सिर्फ एकनाथ शिंदे का शपथ ग्रहण होगा. मैं एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल से बाहर रहूंगा.उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. हमें उस वक्त पूर्ण बहुमत मिला था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके नेतृत्व में हमें बड़ी जीत मिली थी. फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे लगातार उद्धव ठाकरे से कहते रहे की आप महाविकास अघाडी (कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना गठबंधन) सरकार से बाहर निकलिए लेकिन उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की एक नहीं सुनी.

    उन्होंने कहा कि बाला साहब ने जीवन भर जिनसे लड़ाई की, ऐसे लोगों के साथ उन्होंने सरकार बनाई. ढाई साल तक कोई प्रगति नहीं हुई. उद्धव के नेतृत्व में महा विकास अघाडी की सरकार चली. महा विकास अघाडी सरकार को लेकर शिवसेना के कई नेता उद्धव ठाकरे से खफा थे.

    एकनाथ शिंदे क्या बोले?

    वहीं एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैंने जो निर्णय लिया वो आप सबको पता है. किन परिस्थितियों में निर्णय लिया गया यह भी आपको पता है. बाला साहब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का काम करूंगा. सभी 50 विधायक साथ में हैं. हमने कई बार मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र के समस्याओं के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने कभी हमारे बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया.

    शिंदे ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने को लेकर लिए गए फैसले पर कहा कि अंतिम दिनों में जो काम हुआ उसे बहुत पहले किया जाना चाहिए था.

    एकनाथ शिंदे ने कहा कि संख्याबल के हिसाब से देवेंद्र फडणवीस हम से कहीं आगे हैं. उनके पास अपने 106 विधायक हैं. लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए बाला साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है. देवेंद्र फडणवीस जैसा इंसान मिलना मुश्किल है. इतना बड़ा पद किसी और को दे देना ये राजनीति में बहुत काम देखने को मिलता है. बालासाहब ठाकरे के एक शिव सैनिक को मौका दिया है.

    उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो 50 विधायक है. मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं. इन सभी लोगों ने एकनाथ शिंदे जैसे छोटे कार्यकर्ता का साथ दिया है. 39 शिवसेना के और 11 निर्दलीय हमारे साथ हैं. जो कुछ अपेक्षा इस राज्य की जनता ने की है, उसे पूरा करने के लिए रात दिन मेहनत हम करेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव

    March 25, 2026

    राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे

    March 25, 2026

    DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

    March 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर
    • हजारीबाग में बवाल! मंगला जुलूस रोके जाने पर भड़की भीड़, पुलिस पर पथराव
    • राजधानी रांची में अपराधियों का आतंक! एक रात में दो पेट्रोल पंप लूटे
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th March | Ranchi
    • DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.