Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026

    रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

    March 25, 2026

    असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या
    झारखण्ड

    जमशेदपुर में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 30, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: अपराधियों ने बुधवार की देर रात 10 बजे फ्लैट में घुस कर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना आदित्यपुर के हरिओम नगर (रोड नंबर पांच) स्थित आवास बोर्ड के ट्विन फ्लैट की है. तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने कन्हैया सिंह के सिर और आंख में तीन गोलियां मारीं. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी फ्लैट से उतरकर पैदल ही नदी की ओर फरार हो गये. अपराधियों के पास पिस्तौल के अलावा अन्य हथियार भी थे.

    क्या है घटनाक्रम

    कन्हैया सिंह पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साथ भुइयांडीह में श्राद्धकर्म में शामिल होकर घर लौटे थे. उनके पीछे सीढ़ी पर उनकी कार का चालक और मृत्युंजय सिंह भी थे. अचानक हुई गोलीबारी से लोग समझ नहीं सके. मृत्युंजय सिंह और चालक जब फ्लैट के पास पहुंचे, तो कन्हैया सिंह को लहूलुहान हालत में देखा. इसके बाद उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह समेत अन्य टीएमएच पहुंचे. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि कन्हैया सिंह का किसी से विवाद नहीं था. अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है.

    घात लगाकर छत पर बैठे थे अपराधी

    अपराधी पूर्व से फ्लैट के छत पर बैठे थे. हमलोग साथ में भुइयांडीह में एक श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने गये थे. कन्हैया सिंह अपनी कार से उतर कर सीढ़ी से अपने फ्लैट में जा रहे थे. इसी बीच छत पर घात लगाये अपराधी ऊपर से उतरे और उन्हें गोली मार दी. इससे कन्हैया सिंह की मौत हो गयी. अरविंद सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने तीनों अपराधी को देखा है, जिसे देखकर पहचाना जा सकता है.

    घटना स्थल पर बिखरा था खून

    आवास बोर्ड के फ्लैट के बी ब्लॉक के थर्ड फ्लोर में कन्हैया सिंह के घर के मुख्य दरवाजे के पास कॉरिडोर में ढेर सारा खून बिखरा हुआ था. फ्लैट में लिफ्ट नहीं होने के कारण लोगों ने उन्हें उठाकर किसी तरह सीढ़ी से नीचे उतारा. उन्हें सिर में गोली मारी गयी थी, जिसके कारण सीढ़ी पर उनके सिर के अंदरूनी भाग का हिस्सा भी गिरा हुआ था.

    वारदात के बाद पैदल भाग निकले अपराधी

    पुलिस को आसपास को लोगों ने बताया कि तीन की संख्या में आये अपराधी वारदात के बाद पैदल ही फ्लैट के पूर्वी दिशा में भागते दिखे. वहां से दो रास्ते निकले हैं. एक बैंक कॉलोनी की ओर जाता है. इसमें अंधेरा था. दूसरा रास्ता खरकई नदी की ओर जाता है. उसी मार्ग पर घर में लगे सीसीटीवी की पुलिस ने जांच शुरू की है.

    क्या कहते हैं एसपी

    हत्या की जांच की जा रही है. फिलहाल कन्हैया सिंह के कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके. जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026

    रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़

    March 25, 2026

    असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    • रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील
    • कांग्रेस को बड़ा झटका! 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक दफ्तर छोड़ने का आदेश
    • रामनवमी 2026: रांची में बिजली विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी, डीजे-झांकी की ऊंचाई तय, सुरक्षा पर खास जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.