अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक जीतने वाले झारखंड के पहले बालक पहलवान बने
रांची। बहरीन के मानमा में आयोजित 2 से 10 जुलाई तक आयोजित अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में शनिवार को भारतीय कुश्ती टीम की झोली में कांस्य पदक डाला। इससे पहले सोनीपत हरियाणा में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में झारखंड के आदित्य कुमार गौरव ने 48किग्रा भार वर्ग में गोल्ड जीत कर भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया था।
झारखंड के आदित्य कुमार के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक भारतीय टीम की झोली में डालने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष-भोला नाथ सिंह और महासचिव रजनीश कुमार ने बधाई दी है। संघ के कोषाध्यक्ष-बबलू कुमार,अभिभावक के रवि कुमार ,विजय शंकर सिंह, जेएसएसपीएस के सीईओ,जी. के राठौर, मेंबर-एडमिन-मुकुल टोप्पो झारखंड खेल विभाग के अधिकारी गण, राजीव रंजन भीम,विजय प्रताप सनातन,मनोज कोनवेगी , सुरजीत झा ,अरविंद सिंह, महादेव उरांव,अजीत भगत,धर्मेंद्र सिंह ,उपेंद्र सिंह,प्रकाश कुमार सिंह, नवल कुमार वर्मा,नीरज कुमार पांडे, अजीत सिंह,अनिल यादव,दिलीप कुमार, पप्पू कुमार साहू, मधु तिर्की एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार के सदस्यों ने बधाई दी।

