Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड विधानसभा में मांडर की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा ने ली शपथ
    झारखण्ड

    झारखंड विधानसभा में मांडर की नवनिर्वाचित विधायक शिल्पी नेहा ने ली शपथ

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी रांची के मांडर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजयी घोषित की गईं शिल्पी नेहा तिर्की सोमवार को झारखंड विधानसभा पहुंचीं। उन्होंने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने मांडर विधायक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस मौके पर नेहा के पिता और पूर्व विधायक बंधु तिर्की मौजूद रहे। इसके अलावा झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद तिर्की ने कहा कि उन्हें नया इतिहास लिखना है।

    उन्होंने कहा कि लोगों की उनसे काफी उम्मीदें हैं। वही अंग्रेजी में शपथ लेने पर पूछे गए सवाल के संबंध में उन्होंने कहा कि इस बार अंग्रेजी में शपथ ली है। वर्ष 2024 में झारखंड की स्थानीय भाषा कुडुख में शपथ लेंगे। अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने अपने कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई।

    झारखंड विधानसभा में सबसे कम उम्र की विधायक

    मांडर विधानसभा उप चुनाव में निर्वाचित होने के बाद शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं। उनसे पहले 2019 के विधानसभा चुनाव में बड़कागांव से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं अंबा प्रसाद सबसे कम उम्र की विधायक बनने का गौरव हासिल किया था। 2019 में अंबा प्रसाद की उम्र 31 वर्ष थी। मांडर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं शिल्पी नेहा तिर्की 29 वर्ष की हैं।

    महिला विधायकों की बढ़ी संख्या

    शिल्पी नेहा तिर्की की जीत के साथ कांग्रेस पार्टी के महिला विधायकों की संख्या अब चार से पांच हो गई है। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व ढ़ाई साल से कर रही हैं। अब इनके बीच पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हो गई हैं। वहीं झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के कुल 18 विधायक हो गए हैं।

    कौन हैं शिल्पी नेहा तिर्की

    बीजेपी की गंगोत्री कुजूर को 23 हजार से अधिक वोटों से हराने वाली शिल्पी नेहा तिर्की पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी हैं। बंधु तिर्की 2005, 2009 और 2019 में मांडर से विधायक रह चुके हैं। जबकि 2014 में भाजपा प्रत्याशी रहीं गंगोत्री कुजूर मांडर से विधायक बनीं। शिल्पी नेहा तिर्की मार्केटिंग कम्युनिकेशन में पीजी किया है। राजनीति में कदम रखने से पहले वह एक निजी कंपनी में ब्रांडिंग का काम देखती थीं। शुरूआती पढ़ाई मांडर के सेक्रेड हर्ट स्कूल हुलहुंडू से करने के बाद उन्होंने 12वीं रांची के संत जेवियर कालेज से किया। इसके बाद उन्होंने क्रीस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.