Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पीएम मोदी ने झारखंड को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की दी सौगात कहा- हाईवे, रेलवे, एयरवे व वाटरवे से कनेक्ट कर विकास को गति देने की कोशिश
    झारखण्ड

    पीएम मोदी ने झारखंड को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की दी सौगात कहा- हाईवे, रेलवे, एयरवे व वाटरवे से कनेक्ट कर विकास को गति देने की कोशिश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 12, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवघर में मंगलवार को 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड को हाईवे, रेलवे, एयर-वे व वाटर-वे से कनेक्ट कर विकास को गति देने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी के साथ-साथ देश के आस्था और आध्यात्म से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों पर सुविधाओं के निर्माण पर भी केंद्र सरकार बल दे रही है।

    इनसे झारखंड की आधुनिक कनेक्टिविटी,ऊर्जा, स्वास्थ्य, आस्था और पर्यटन को बहुत अधिक बल मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में  हाईवे, रेलवे, एयरवे और वाटरवे  हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने की कोशिश की गयी। पीएम मोदी ने कहा कि  आज केंद्र सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।
    बाबा बैद्यनाथ धाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पीएम ने कहा- हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि
    इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के, रोज़गार-स्वरोज़गार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस कियाा।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देवघर में एयरपोर्ट बनने से क्षेत्र में लाखों लोगों का जीवन आसान होगा।  व्यापार-कारोबार, र्प्यटन, रोजगार-स्वरोजगार के लिए नये अवसर बनेंगे। एयरपोर्ट बनने से अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ होगा,पूर्वी भारत के विकास को गति मिलेगी। आज जिन सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है, 13 हाईवे परियोजनाओं से देश के संपर्क मार्ग में बढ़ोतरी होगा। सड़क मार्ग और हाईवे में बढ़ोत्तरी से झारखंड के विकास के साथ ही पूरे देश को फायदा मिलेगा, झारखंड के औद्योगिक विकास का रास्ता खुला है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि चार साल पहले देवघर एयरपोर्ट शिलान्यास का मौका मिला, कोरोना संकट की मुश्किलों के बाद तेजी से काम हुआ, देवघर एयरपोर्ट से हर साल 5 लाख यात्रियों का आवागमन हो सकेगा। उन्हांेने कहा कि  400 से ज्यादा रूट पर आज सामान्य से सामान्य नागरिकों को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है, उड़ान योजना के तहत एक करोड़ लोगों ने काफी कम पैसे में हवाई यात्रा की। उन्होंने कहा कि  झारखंड में आने वाले समय में कनेक्टिविटी में बढ़ोत्तरी होने वाली है। बाबाधाम में भी प्रसाद योजना के तहत आधुनिक सुविधा का विस्तार किया गया है। धार्मिक पर्यटन के विकास से लोगों को रोजगार मिलता है, आदिवासी बहुल क्षेत्र में इस को बहुत फायदा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में पाइप लाइन के माध्यम  से सस्ती गैस मिलेगी, अन्य उद्योगों को भी फायदा मिलेगा, आर्थिक विकास में तेजी आएगी। आधारभूत संरचना में निवेश कर विकास के रास्ते खोजे जा रहे है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया है, इसका भी लाभ झारखंड के कई जिलों को मिल रहा है। पहाड़ी और जंगल से घिरे क्षेत्रों के विकास पर केंद्र सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि एम्स की आधुनिक सुविधा झारखंड के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों को भी मिलेगा। विकास के कई अवसर बनते है, यही सही विकास है, ऐसे ही सही विकास को मिलकर आगे बढ़ाना है।
    इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज देवघर के साथ ही झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। 2010 में देखा गया सपना आज साकार हुआ। आज सपने साकार हो रहे हैं जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य या राष्ट्र के विकास में मार्गाे के विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। झारखंड में जल मार्ग भी बनकर तैयार है, पीएम के प्रयास से यह संभव हो पाया है, इसके लिए प्रधानमंत्री जी को आभार। केंद्र सरकार का सहयोग रहेगा, तो अगले पांच से सात सालों में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में रहेगा।

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए परिभाषा को बदला,एयरपोर्ट जहां भी स्थापित होता है, उस क्षेत्र के विकास की गति में तेजी आती है। प्रधानमंत्री ने धार्मिक आस्था के स्थल को भी हवाईमार्ग से जोड़ने का निर्णय है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज देवघर से कोलकाता तक की हवाईयात्रा सुविधा की गयी है, जल्द ही देवघर से रांची, देवघर से पटना और देवघर से दिल्ली तक की हवाई सेवा की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में  जल्द ही दो से बढ़ाकर 5 हवाईअड्डे होंगे, केंद्र सरकार जल्द ही झारखंड के बोकारो, दुमका और जमशेदपुर   हवाईअड्डे को भी विकसित करेगी। हवाई चप्पल पहनने वालों तक हवाई जहाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

    सांसद डॉ0 निशिकांत दूबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद से उनके गोड्डा संसदीय क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी। इसके लिए वे प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते है।
    इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर से रांची को भी करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। रांची में ऑनलाइन कार्यक्रम में राज्य के वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव, सांसद संजय सेठ, महुआ मांजी और विधायक सीपी सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.