जमशेदपुर: जमशेदपुर में पिछले दिनों हुई लगतार बारिश का असर टाटा जूलॉजिकल पार्क में भी देखने को मिला। पार्क के निचले इलाके में पानी भर जाने के कारण एक तेंदुआ की डूबने से मौत हो गयी, जबकि मादा तेंदुआ ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचायी। इस बारिश से पार्क में रहने वाले अन्य जानवरों पर भी असर पड़ा है।

