रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टे के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था. तभी पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. जगन्नाथपुर थाना में उससे पूछताछ की जा रही है. उससे यह जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है कि वह किस घटना को अंजाम देने के फिराक में था.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए वहां घूम रहा था. इसी दौरान विस्थापित कॉलोनी में पदस्थापित मुंशी संदीप सिंह अपने बच्चे के साथ दूध लाने जा रहे थे. तभी उनकी नजर उस अपराधी पर पड़ी जो अपने कमर में दो देसी कट्टा लेकर घूम रहा था. जिसके बाद संदीप सिंह ने उसका पीछा किया. अपराधी यह देखकर भागने लगा. संदीप सिंह ने करीब एक किलोमीटर दौड़ाकर उसे धर दबोचा.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Related Posts
Add A Comment

