Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026

    IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल

    March 28, 2026

    झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»कदमा में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर बाइक सवार अपराधियों ने स्कूटी सवार से लूटा 6 लाख का सोना
    झारखण्ड

    कदमा में खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर बाइक सवार अपराधियों ने स्कूटी सवार से लूटा 6 लाख का सोना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 12, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत मेन रोड डीबीएमएस स्कूल गेट के पास सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे बाइक सवार अपराधियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर कदमा रामजनम नगर केशव माधव पथ शिव मंदिर के पास रहने वाले रश्मि रंजन राय से 6 लाख रुपए का सोना लूट कर फरार हो गए। वहीं घटना के बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाने में जाकर दी। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं मामले में भुक्तभोगी रश्मि रंजन राय ने बताया कि डीबीएमएस स्कूल गेट के पास मेन रोड पर उनकी फास्ट फूड की दुकान है।

    जिसके लिए वे घर से भाटिया बस्ती मेन रोड होते हुए सब्जी खरीदने के लिए अपनी स्कूटी से गणेश पूजा मैदान जा रहे थे। अभी वे डीबीएमएस स्कूल गेट के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक सवार हेलमेट पहने दोनों आरोपी ने आवाज लगाकर उन्हें रुकने का इशारा किया और उनके रुकते ही हौंडा शाइन बाइक पर सवार आरोपी ने अपनी बाइक कैंची मारकर उनकी स्कूटी के आगे लगा दी। जिसके बाद बाइक के पीछे हरा टीशर्ट पहनकर बैठा आरोपी नीचे उतरा और काफी देर से उन्हें आवाज देकर रोकने की बात कही। जिसपर रश्मि रंजन राय ने कहा कि उनकी आवाज उन्होंने नहीं सुनी। इसके बाद पीछे बैठे आरोपी ने भुक्तभोगी से कहा कि आगे चाकू मारकर छिनतई की घटना घटी है और आप शरीर पर इतना सारा सोना पहनकर घूम रहे हैं। इस दौरान दोनों खुद को सीबीआई का अधिकारी बता रहे थे। साथ ही बाइक चला रहे सफारी सूट पहने हुए आरोपी को पीछे बैठा आरोपी सर कहकर संबोधित भी कर रहा था। वहीं दोनों आरोपी ने भुक्तभोगी रश्मि रंजन राय को गले का सोने का चेन, हाथ का सोने का ब्रेसलेट और दसों उंगली में पहने हुए सोने की अंगूठी उतार कर रुमाल में रखने के लिए कहा। चुंकि उनके पास रुमाल नहीं था तो उन्होंने सारा सोना उतारकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया। मगर आरोपियों ने उन्हें जेब से निकालकर सोना कपड़े में ही रखने की बात कही। साथ ही उन्हें सोना निकालकर देने को भी कहा। जिसपर भुक्तभोगी ने सारा सोना जेब से निकालकर उन्हें दे दिया। इस दौरान पीछे बैठे आरोपी ने हथियार भी निकाल लिया था। जिसके कारण भुक्तभोगी को उनपर शक नहीं हुआ। उन्होंने डिक्की से निकालकर गाड़ी साफ करने वाला कपड़ा आरोपियों को दिया। जिसमें आरोपियों ने सारा सोना रखकर अपने पास ही रख लिया और उन्हें थाने चलने की बात कही। अभी वे स्कूल गेट से स्कूटी लेकर कुछ मीटर आगे बढ़े ही थे कि दोनों आरोपी बाइक घुमाकर वापस कदमा बाजार की तरफ से फरार हो गए। संभवतः आरोपियों ने फरार होने के लिए तीन पुलिया होते हुए कदमा शास्त्री नगर का सुनसान रास्ता चुना होगा। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि या तो आरोपी बिष्टुपुर की तरफ भागे होंगे या फिर मरीन ड्राइव टॉल ब्रिज होते हुए आदित्यपुर की तरफ। वहीं जांच के क्रम में पुलिस को भाटिया बस्ती स्थित एक दुकान से सीसीटीवी कैमरा का फुटेज ही हाथ लगा है।

    जिसमें बाइक सवार आरोपी भुक्तभोगी रश्मि रंजन राय की स्कूटी का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। घर से निकलने के बाद काफी दूर तक उनका पीछा कर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने उनके पास से 50 ग्राम सोने की चेन, 30 ग्राम सोने का ब्रेसलेट और दस सोने की अंगूठी, जिसका कुल वजन लगभग 30 ग्राम है, लूट लिया। लूटे गए सोने के गहनों की कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसमें से 50 ग्राम के सोने की चेन उन्होंने हाल ही में 3 लाख रुपए देकर बनवाया था। घटना को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने उनकी रेकी कर उन्हें लूटा है। घटना के बाद भुक्तभोगी ने मामले की लिखित शिकायत थाने में भी की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात

    March 28, 2026

    झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

    March 28, 2026

    JPSC 2023: झारखंड में डिप्टी कलेक्टर्स को जिला प्रशिक्षण की पोस्टिंग, बाहर के राज्यों के अधिकारी भी शामिल

    March 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • उलिहातू से IIM रांची तक व्यस्त रहा उपराष्ट्रपति का दौरा, बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि और छात्रों से खास मुलाकात
    • IPL 2026 से पहले CSK को बड़ा झटका! चोटिल धोनी 2 हफ्ते OUT, टीम की किस्मत पर सवाल
    • झारखंड-बिहार में 5 मेगा एक्सप्रेसवे का धमाका! सफर आधा, व्यापार-पर्यटन को मिलेगा बूस्ट
    • आनंद विहार–पुरुलिया नई साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू, रांची से लखनऊ-अयोध्या अब सीधी ट्रेन सेवा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 28th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 28th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.