दुमका जिले के जामा के पूर्व विधायक मोहरिल मुर्मू का निधन हो गया। वे लगभग 70 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहरील मुर्मू 1990 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर जामा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वे पेशे से अधिवक्ता थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव मसलिया प्रखंड के सिंदूरपुर में किया गया। इधर कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र्नाथ महतो ने कहा – जामा विधानसभा से विधायक रहें श्री मोहरिल मुर्मू जी के निधन का दुःखद सूचना प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की संबल प्रदान करें।