रामगढ़ जिले के रामगढ़ पतरातू फोरलेन पर बुधवार को बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत हेहल में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में गुरुवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी । दरअसल एक इलाजरात छोटी बच्ची ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी । बुधवार को घटना के दिन ही 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी । जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित हेहल में एक एलपी ट्रक (एनएल 02 एल 6166) ने पांच लोगों को रौद दिया जिसमें एक बच्ची, तीन महिला और एक पुरूष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इलाज के दौरान गुरुवार तड़के एक छोटी बच्ची का भी देहांत हो गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया। इस संबंध में घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि यह घटना कैसे घटी और मेला के दौरान बड़ी गाड़ी भीड़ की तरफ कैसे आई यह जांच का विषय है ।

