Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखण्ड में शराब की खरीदारी के लिए ऑनलाइन टोकन जनरेट करने की टेस्टिंग शुरू
    झारखण्ड

    झारखण्ड में शराब की खरीदारी के लिए ऑनलाइन टोकन जनरेट करने की टेस्टिंग शुरू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 14, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. राज्य सरकार ने भले ही शराब दुकानों को खोलने की अभी इजाजत नहीं दी है लेकिन उत्पाद विभाग की कसरत जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को ऑनलाइन टोकन सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा यह परीक्षण किया जा रहा है कि अगर राज्य सरकार द्वारा शराब दुकानों को खोलकर ऑनलाइन टोकन के माध्यम से बिक्री करने की इजाजत दे दी गई, तब वैसी परिस्थिति में ऑनलाइन सिस्टम कहीं धाराशाई ना हो।

    टेस्टिंग के माध्यम से यह देखा गया कि अगर कोई उपभोक्ता ऑनलाइन शराब की बुकिंग करता है तो उसके मोबाइल पर टोकन जनरेट हो रहा है या नहीं। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर यह परीक्षण सफल रहा है। फिर भी अभी इसे और पुख्ता करने के लिए इसकी टेस्टिंग जारी रहेगी। इधर, टेस्टिंग शुरू होते ही कई शराब उपभोक्ताओं ने इसे सही मान लिया और ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर शराब की दुकानों में शराब लेने चले गए। लेकिन दुकान बंद होने की वजह से उन्हें मायूसी मिली। बाद में यह पता चला कि उत्पाद विभाग द्वारा टोकन जनरेट करने के सिस्टम की टेस्टिंग चल रही है । तब वे वापस लौट गए।

    विभागीय सूत्रों ने कहा की शराब की बिक्री शुरू होने के पूर्व टेस्टिंग कर सिस्टम को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि सरकार ने अब तक यह निर्णय नहीं लिया है कि शराब की बिक्री कैसे की जाएगी। उत्पाद विभाग द्वारा पहले शराब की ऑनलाइन खरीदारी कर होम डिलीवरी की भी योजना बनाई गई थी। लेकिन होम डिलीवरी के मामले में कई सारी बाधाएं समझ में आने के बाद उस आइडिया को ड्रॉप कर दिया गया। लेकिन ऑनलाइन शराब की बिक्री के लिए टोकन सिस्टम जनरेट कर दुकान से टोकन के माध्यम से शराब बेचने का प्रस्ताव अभी लंबित है। जिस पर सरकार को फैसला लेना है, इस मामले में शराब दुकान के लाइसेंस धारियों से विभाग की कई राउंड की बातचीत हो चुकी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.