Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»12 वर्षों से सक्रिय नक्सली एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण
    झारखण्ड

    12 वर्षों से सक्रिय नक्सली एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा और सीमावर्ती ओड़िशा के इलाके में 12 वर्षों से सक्रिय नक्सल एरिया कमांडर कुलदीप ने मंगलवार को चाईबासा में आत्मसमर्पण कर दिया।

    झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत कुलदीप ने चाईबासा पुलिस लाइन में सिंहभूम (कोल्हान) प्रक्षेत्र के डीआईजी अजय लिंडा एवं सीआरपीएफ डीआईजी पूरन सिंह समेत अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष अपना हथियार डाल दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मुख्यधारा में आने का स्वागत किया। मौके पर डीआईजी अजय लिंडा ने कहा कि नक्सल संगठन में शोषण, पुलिस की दबिश और सरकार की सरल एवं आकर्षक आत्मसमर्पण नीति की वजह से कुलदीप ने आत्मसमर्पण किया है।

    इस मौके पर सीआरपीएफ के डीआईजी पूरन सिंह ने माओवादियों के शीर्षस्थ नेताओं से आत्मसमर्पण करने की अपील करते हुए कहा कि सभी मुख्यधारा में आएं ताकि उनकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में पड़ने वाली बाधा दूर हो सके।

    आत्मसमर्पण करने वाला माओवादी एरिया कमांडर कुलदीप रांची जिले के खेलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके विरुद्ध पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं जिनमें हाल ही में कारित गोइलकेरा की घटना भी शामिल है। एरिया कमांडर कुलदीप ने बताया कि नक्सल संगठन के बड़े नेताओं द्वारा छोटे नेताओं और सदस्यों का शोषण किया जाता है। उसने सभी माओवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.