भुनेश्वर / रांची: भुवनेश्वर में खेले जा रहे क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को हॉकी झारखंड के महिला टीम ने अपने लीग के अंतिम मैच में हॉकी पंजाब को 6-0 से पराजित कर लीग में अपराजित रही। सोमवार के मैच में रजनी केरकेट्टा और प्रमोद्नि लकड़ा ने दो दो गोल तथा बिनीमां धान एवम निक्की कुल्लू ने एक एक गोल की।
झारखंड टीम के जीत पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा,हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार ,मनोज कोंनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार ,माइकल लाल ,बिगन सोय, असरिता लकड़ा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह, सहित हॉकी झारखंड एवम खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
हॉकी झारखंड महिला टीम लीग के अंतिम मैच में हॉकी पंजाब को 6 – 0 से पराजित कर अपने पूल में टॉप पर
Related Posts
Add A Comment

