Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»घर में घुसकर तेंदुआ ने बकरी का किया शिकार, 11 दिनों के बाद भी शूटर और तेंदूआ के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी
    झारखण्ड

    घर में घुसकर तेंदुआ ने बकरी का किया शिकार, 11 दिनों के बाद भी शूटर और तेंदूआ के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 16, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    गढ़वा:  गांव के पेड़ों पर अपने शिकार का इंतजार कर रहे तेंदुआ ने चांदनी रात के गायब होते ही 18 दिन बाद रविवार की रात तेतरडीह गांव के मैनेजर साव के घर में घुसकर बकरे का शिकार कर लिया।  इतना ही नही शातिर तेंदूआ ने दबे पांव पहले घर में घुसकर बकरे को मारा ।  फिर उसे टांगकर खेतों में ले जाकर उसका मांस खाया ।  वहीं आराम से जंगलों की ओर निकल गया ।  इस दौरान घर के दूसरे कमरे में सो रहे मैनेजर साव के पुत्र व पत्नी को तेंदुआ के आने की भनक तक नही लगी । वह दबें पांव घर के बाहरी दरवाजा में लगे बांस की टाटी को छलांग मारकर रविवार की रात घर में घुसा ।  सुबह मामले की जानकरी के बाद शूटर नवाब शपथ अली खान ने तेतरडीह पहुंचकर मामले की जानकारी ली ।  वहीं तेंदुआ को फंसाने के लिये बचे हुये बकरी के मांस को डालकर पिंजड़ा लगाया है ।  उल्लेखनीय है कि तेतरडीह गांव से महज आधा किमी दूर शनिवार की रात तेंदूआ कुशवार गांव के प्रधान टोला में पेड़ो पर बैठकर शिकार की फिराक में था ।  वहीं अभियान के शुरुआती दौर में चांदनी रात होने के कारण उसे शिकार करने में परेशानी हो रही थी ।  इसी कारण वह बैरिया के क्षेत्र में गांवों तक पहुंचकर वापस लौट रहा था । लेकिन जैसे ही अंधेरी रात वाला समय आया उसने शुटर व वन विभाग की हर रणनीति को फेल करते हुये शिकार कर लिया ।

    गंगाटोली में तेंदुआ देखने का दावा, पुष्टि नही

    इधर सोमवार की दोपहर बिराजपुर के गंगा टोली में तेंदुआ के देखे जाने की खबर पर शुटर की टीम ने मामले की जांच की लेकिन वहां फुटमार्क नही मिलने के कारण इसकी पुष्टि नही हो पायी ।  हालांकि इस दौरान शूटर नवाब शपथ अली खान ने ग्रामीणों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली ।

    11 दिनों से चल रहा चूहे बिल्ली का खेल

    पिछले 11 दिनों  से बैरिया-कुशवार के जंगल को ठिकाना बना चुके आदमखोर तेंदूआ को फसाने के लिये शूटर की टीम बैरिया व कुशवार गांव में केज सहित मांस लटकाने के अलावे अन्य सभी रणनीति अपना रही है लेकिन अभियान के 11 दिनों के बाद भी शूटर और तेंदूआ के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है । शूटर के हर संभावित क्षेत्र में लगाये गये जाल से बचकर वह अपने शिकार की तलाश कर ले रहा है ।  गौरतलब है कि हरेंद्र घासी को मारने के बाद कुशवार गांव में पिंजड़ा लगाया गया । लेकिन तेंदुआ पिंजड़ा से थोड़ी दूर प्रधान टोला में पेड़ो पर बैठकर शिकार का इंतजार करते हुये देखा गया । इसके दूसरे दिन ही कुशवार से आधा किमी दूर तेतरडीह में शिकार कर लिया ।  वहीं इसी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने वाली टीम को इसकी भनक तक नही लगी ।

    हरेंद्र की मां को मिला मुआवजा की राशि

    सोमवार को भंडरिया वन क्षेत्र कार्यालय में रेंजर कन्हैया राम ने मुआवजा की राशि चार लाख रुपये का चेक हरेंद्र की मां को सौंपा।  इस दौरान मुखिया विनोद प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।  गौरतलब है कि पिछले 28 दिसंबर की शाम कुशवार गांव में आदमखोर तेंदूआ ने सात वर्षीय हरेंद्र को मार डाला था ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.